नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 मार्च 2009
विश्व में सबसे सघन दूरसंचार नेवटवर्क वाली अर्थव्यवस्थाओं की एक ताजा सूची में भारत चार स्थान नीचे खिसक कर 54वें स्थान पर आ गया है। इस सूची में चीन 11 पायदान ऊपर चढ़ कर 46वें स्थान पर है।
गैर सरकारी आर्थिक विश्लेषण संस्थान वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ)की ओर से जारी की जाने वाली इस रिपोर्ट की 2008-09 की सूची में 134 देशों की सूची में डेनमार्क प्रथम स्थान पर है।
डब्ल्यूईएफ की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सूची बताती है कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी अपनाने के मामले में विभिन्न देशों की तुलनात्मक स्थिति क्या है। डेनमार्क के बाद स्वीडन,अमेरिका,सिंगापुर और स्विट्जरलैंड का स्थान है।
प्रथम दस देशों में फिनलैंड (6),आइसलैंड (7), नार्वे (8), नीदरलैंड (9) और कनाडा (10) के नाम हैं।
लोड हो रहा है...