मुंबई, शनिवार, 28 मार्च 2009
इंडियन प्रीमियर लीग के विदेशी सरजमीं पर आयोजन का समर्थन करते हुए पूर्व क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर ने कहा कि क्रिकेट के फटाफट प्रारूप की लोकप्रियता से संकेत मिलता है कि यह भविष्य में टेस्ट को पछाड़ देगा।
चंद्रशेखर ने कहा क्रिकेट जगत में युवा ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट को काफी पसंद करते हैं। वह दिन दूर नहीं जब यह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट मैनेजर चंद्रशेखर ने कहा कि विदेशी सरजमीं पर आईपीएल का आयोजन युवाओं के लिए फायदेमंद होगा।
लोड हो रहा है...