Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

चार बैंकों ने ब्याज दरें घटाईं

नई दिल्ली, शनिवार, 28 मार्च 2009



सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों ने अपनी प्रधान ब्याज दर (पीएलआर) में शुक्रवार को 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया। इस कटौती से आवास, वाहन, शिक्षा तथा अन्य ऋण सस्ते होंगे।

इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब एंड सिंध बैंक ने पीएलआर में कटौती की है जो एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी।

ओबीसी के बयान में कहा गया है कि उसने सभी मामलों में पीएलआर में आधा प्रतिशत की कटौती की है। बैंक के अनुसार पहली अप्रैल 2009 से उसकी पीएलआर 12.5 प्रतिशत की जगह 12.0 प्रतिशत होगी।

इलाहाबाद बैंक ने भी अपनी पीएलआर में 0.25 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 12.50 प्रतिशत से घटाकर 12.25 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

इसी प्रकार यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी पीएलआर दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इससे बैंक की पीएलआर घटकर 12.25 फीसदी हो गई है।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी पीएलआर में 0.50 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 14.0 प्रतिशत से 13.5 फीसदी कर दिया है। पीएलआर में कटौती से आवास, वाहन, शिक्षा तथा अन्य ऋण सस्ते होंगे।

अस्वीकरण