Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

कप्तानों की योजना पर बुकानन की सफाई

कोलकाता, शनिवार, 28 मार्च 2009



कोच जॉन बुकानन के रोटेशन के आधार पर कप्तानी के विचार से कोलकाता नाइटराइडर्स टीम विवादों में घिर गई लेकिन अब इस ऑस्ट्रेलियाई के उस बयान से इसमें एक और दिलचस्प मोड़ आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि घोषणा करने से पहले उन्होंने कप्तान सौरव गांगुली से इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

बंगाल के एक दैनिक अखबार ने बुकानन के हवाले से लिखा पिछले आईपीएल सत्र के बाद मैंने सौरव से उनके भविष्य के बारे में विस्तृत चर्चा की थी। यह उनके लिए नया बिलकुल नहीं था।

जब उनसे कहा गया कि गांगुली ने कहा था कि इस मुद्दे पर उन्होंने उनसे कोई चर्चा नहीं की तो बुकानन ने कहा कम से कम मैं यह कह सकता हूँ कि हमने कई कप्तान के विचार की जरूरत के बारे में गांगुली चर्चा की थी।

गांगुली ने इससे पहले टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बुकानन के कप्तानी पर नए विचार के बारे में कुछ नहीं पता था और उन्हें मीडिया के द्वारा ही इस बात की जानकारी हुई।

यह पूछे जाने पर कि कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खानGlamorous Pictures of King Khan से इस बारे में संपर्क किया था तो बुकानन ने कहा शाहरुख ने मुझे पूरी स्वतंत्रता दी है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि यह पूरा विवाद मीडिया की देन है।

दक्षिण अफ्रीका में इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में कोलकाता नाइटराइडर्स का कप्तान कौन होगा, उन्होंने कहा कि गांगुली के अलावा टीम में क्रिस गेल और ब्रैंडन मैक्कुलम शामिल हैं। टीम ने ईडन गार्डन्स में तीसरे दिन भी अपना शिविर जारी रखा।

अस्वीकरण