Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

क्यूरेटरों को निर्देश नहीं देंगे यूनिस

कराची, शुक्रवार, 27 मार्च 2009



कप्तान यूनिस खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के क्यूरेटरों को अबु धाबी और दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी एक दिवसीय श्रृंखला के लिए अनुकूल पिच बनाने के निर्देश नहीं दिए हैं।

द जंग के मुताबिक हाल ही में हुई एक बैठक में बोर्ड के मुख्य क्यूरेटर आगा जाहिद, सीनियर क्यूरेटर मोहम्मद बशीर और पाकिस्तान टीम प्रबंधन यानी कोच सहायक कोच मैनेजर और यूनिस ने हिस्सा लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में यूनिस को पिचों के बारे में लिखित में निर्देश देने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बैठक समय की बर्बादी है और पिच तैयार करना कप्तान का नहीं बल्कि क्यूरेटर का काम है।

अस्वीकरण