जालंधर (भाषा) , शुक्रवार, 27 मार्च 2009
इंडियन प्रीमियर लीग के दक्षिण अफ्रीका में आयोजन से क्रिकेट प्रशंसक ही नहीं बल्कि खेल का सामान बनाने वाले भी निराश हैं, क्योंकि उन्हें इससे देश में क्रिकेट के सामानों की माँग में बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
खेल उद्योग के अध्यक्ष संजय कोहली ने कहा कि हम आईपीएल की तैयारी कर रहे थे और हमने देश में क्रिकेट के सामानों की माँग में बढ़ोतरी को पूरा करने के लिए इनका उत्पादन बढ़ा दिया था।
उन्होंने कहा लेकिन आईपीएल आयोजकों ने इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में कराकर हमारे उद्योग की चमक को छीन लिया।
लोड हो रहा है...