लखनऊ (भाषा), शनिवार, 28 मार्च 2009
विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गाँधी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिन्दुओं का दमन है।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत में हिन्दुओं पर मुसलमानों के कारण जो अत्याचार चल रहा है, उसका मुनासिब जवाब दिया जाए।
तोगड़िया ने कहा कि कांग्रेस सहित किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी कार्यकर्ता हिन्दुओं के लिए खड़ा होगा, तो विहिप उसका समर्थन करेगी।
लोड हो रहा है...