नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 27 मार्च 2009
कथित साम्प्रदायिक भाषण देने के विवाद में फँसे वरुण गाँधी को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची से काटते हुए कहा कि वे कोई राष्ट्रीय स्तर के नेता नहीं हैं।
वरुण को स्टार प्रचारकों में शामिल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता बलबीर पुँज ने कहा कि वरुण मीडिया के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेता हो सकते हैं, लेकिन वे भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेता नहीं हैं।
पुँज ने बताया कि पार्टी ने अपने छह वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय प्रचार के लिए चुना है। वरुण को स्टार प्रचारक बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नहीं वे भाजपा के लिए स्टार प्रचारक नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष राजनाथसिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज को राष्ट्रीय स्तर के चुनाव प्रचारक बनाया है।
वरुण गाँधी प्रकरण पर कांग्रेस की उसके नजरिये के लिए आलोचना करते हुए पुँज ने कहा कि धर्म निरपेक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस का रूख पाखंडपूर्ण है।
वरुण कल दे सकते हैं गिरफ्तारी : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वरुण गाँधी शनिवार को पीलीभीत में अपनी गिरफ्तारी दे सकते हैं। पीलीभीत में ही उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
लोड हो रहा है...