Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

मंदी से उबरने में समय लगेगा-ओबामा

वॉशिंगटन (भाषा) , बुधवार, 25 मार्च 2009



अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंदी के दौर में संयम बनाए रखने की सलाह दी है। ओबामा ने कहा कि मंदी से निपटने में अभी कुछ समय लगेगा।

ओबामा ने कहा ‍कि मंजिल काफी लंबी है और इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इन सबके बावजूद एकजुट होकर हम राष्ट्र के तौर पर अपनी मंजिल पा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया, मैक्सिको एवं जी-20 समूह से जुड़े कुछ सवालों के अलावा ओबामा का संबोधन अमेरिका में मौजूदा आर्थिक संकट पर केंद्रित रहा।

ओबामा ने कहा कि हम मंदी से उबरेंगे, लेकिन इस में कुछ समय लगेगा। हमें धैर्य बनाए रखते हुए एकजुट होकर काम करना चाहिए। जब हम सभी अपने अल्पकालिक हितों से ऊपर उठकर अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचेंगे और तब हम मंजिल पा सकेंगे।

प्रतिक्रियाएँ

Re: मंदी से उबरने में समय लगेगा-ओबामा
बस कर वेबदुनिया से कोपि कर ना वरना
अस्वीकरण