नई दिल्ली, सोमवार, 23 मार्च 2009
सरकारी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस ने कहा कि वह आईपीएल के ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की बीमा पॉलिसी के बारे में आईपीएल से नए सिरे से बात करेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत से बाहर कराने की घोषणा की गई है।
ओरिएंटल इंश्योरेंश कंपनी लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम. रामदास ने कहा आईपीएल मैचों के बीमा कवर के मूल्य के बारे में हमें पुनर्बीमा कंपनियों के साथ बात करनी है। बीमा कंपनियाँ जोखिम बाँटने के लिए पुनर्बीमा कंपनियों से समझौता करती हैं।
इस समझौते से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार आईपीएल के मैचों के लिए ओरिएंटल 500 करोड़ रुपए के प्रीमियम पर बीमा संरक्षण देने वाली थी। इस अधिकारी ने कहा अब यह कवर कितने का होगा, हम नहीं जानते।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा संबंधी कारणों से आयोजकों ने इस टूर्नामेंट को देश से बाहर कराने का निर्णय किया है। चर्चा है कि अब यह टूर्नामेंट इंग्लैंड या अफ्रीका में होगा।
लोड हो रहा है...